Connect with us

Delhi

चुनाव हारीं, लेकिन ग्लैमर में नहीं है कोई कमी, जानें कौन हैं ‘आप’ कैंडिडेट चाहत पांडेय

Published

on

Chahat Pandey_AAP MLA

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम के साथ उतरती हुई दिखाई दी थी। आप ने दमोह सीट से एक्ट्रेस चाहत पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा था। एक्टिंग में हिट रहने वाली चाहत पांडेय राजनीति में फ्लॉप साबित हुई हैं। उन्हें करारी शिकस्त मिली है। चाहत पांडेय की जमानत जब्त हो गई है।

बता दें चुनावों के दौरान चाहत ने मुंबई छोड़कर दमोह में डेरा डाला हुआ था। उन्होंने जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया। चाहत कई गांवों में भी प्रचार के लिए पहुंची। कभी ट्रेक्टर तो कभी बैलगाड़ी पर बैठकर उन्होंने प्रचार किया। इस बीच उनके डांस का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद वे विवादों में भी आईं। फिलहाल हार के ऊपर चाहत का कोई बयान सामने नहीं आया है, हालांकि वे सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव बनी हुई हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 12 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

मध्य प्रदेश के दमोह की ही रहने वाली टीवी अभिनेत्री चाहत पांडेय ने इसी साल जून माह में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। पार्टी ने चाहत को दमोह से ही बीजेपी के कद्दावर नेता जयंत मलैया के सामने चुनावी मैदान में उतारा। वहीं, कांग्रेस से मौजूदा विधायक अजय टंडन भी यह त्रिकोणीय मुकाबला हो गया था।

बता दें कि जयंत मलैया को 112278, कांग्रेस के अजय टंडन को 60927, बसपा के प्रताप रोहित अहिरवार को 3178 और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के दौलत सिंह लोधी को 2493 वोट हासिल हुए। इसके बाद पांचवां नंबर 2292 वोट पाने वाली चाहत पांडेय का रहा। एक्ट्रेस चाहत पांडेय ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है। उन्होंने 17 साल की उम्र में टीवी शो पवित्र बंधन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो टीवी एक्ट्रेस तेनालीरामन, राधा कृष्णन, सावधान इंडिया, नागिन-2, दुर्गा-माता की छाया, अलादीन और क्राइम पेट्रोल सहित कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वो टीवी शो ‘ नथ जेवर या जंजीर’ में महुआ का किरदार निभा रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab19 mins ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National55 mins ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab17 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National18 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab19 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज