Connect with us

Chandigarh

खट्टर सरकार ने रैन बसेरे के नाम पर मात्र औपचारिकताएं कर रखी: डॉ. सुशील गुप्ता

Published

on

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हिसार में रोडवेज बस में बनाए रैन बसेरे में युवक की मौत होने पर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ती जा रही है और सरकार ने गरीब लोगों को ठंड से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। जिस कारण हिसार में रोडवेज बस में बनाए रैन बसेरे में बद इंतजामी की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार हरियाणा में हर मोर्चे पर फेल रही है।

उन्होंने कहा कि हिसार में सरकार ने रोडवेज बस में रेन बसेरा बना  दिया, जिसमें कोई भी सुविधा नहीं है और ठंड की वजह से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मात्र औपचारिकताओं में लगी हुई है। जनता से और उनकी सुख सुविधा से सरकार को कोई मतलब नहीं है। रोडवेज बस में बनाए रैन बसेरे और उसकी असुविधाओं ने भी सरकार की पोल खोल दी है।

उन्होंने कहा कि जहां हरियाणा सरकार ने रोड पर रैन बसेरे के नाम पर रोडवेज बस खड़ी कर रखी है। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जगह जगह पूरी सुविधाओं से लैस रैन बसेरे बनाए हैं। इसमें कंबल समेत सारी सुविधाएं मौजूद है, जिससे सरकार गरीब व्यक्तियों को ठंड से बचा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में गरीब मजदूर और जरूरतमंदों के लिए बनाए गए निशुल्क रैन बसेरा में बिस्तर, बेड पर बिछावन, रजाई, गद्दे और कंबल की सुविधा का इंतजाम किया है। कंपकपा देने वाली सर्दी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने नियमित रैन बसेरों के अलावा तंबू वाले रैन बसेरे भी बनाए हैं। ताकि जो गरीब, बेसहारा फुटपाथ पर सोते हैं, वे सर्दी से बचकर इस तरह के रैन बसेरों की शरण ले सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने इस रैन बसेरों में सुबह-शाम दो टाइम की चाय और खाना भी उपलब्ध करवाया जाता है। जिससे लोग सर्दी से भी बचें और भूखे पेट भी ना रह सकें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab15 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National15 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National16 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National16 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National17 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा