Connect with us

Chandigarh

Rain Alert: पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर, आज से इतने दिनों तक बारिश की चेतावनी

Published

on

पंजाब डेस्क: पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार सुबह से पंजाब के कई जिलों में हलकी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ , पंजाब-हरियाणा समेत कई एरिया में आज से 3 दिनों तक यानी 5 फरवरी तक गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से वैस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव हो रहा है, जिस वजह से रविवार और सोमवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। इसे देखते हुए विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान पर खास असर नहीं पड़ेगा। अगले 5 दिन में रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज हुआ है। अगले 5 दिन अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

सुबह-शाम को रहेगा ठंड का जोर
न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो फिलहाल सुबह-शाम को ठंड का जोर जारी रहेगा। इसके चलते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री तक आने की संभावना है। बारिश से भले ही राहत मिली है लेकिन धरती के अंदर की ठंडक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, इसके लिए क्रमवार धूप की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार धूप लगने के चलते वातारण में घुल चुकी ठंडक खत्म होने लगेगी जिसके बाद धीरे-धीरे सर्दी में कमी आएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 mins ago

भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई

Punjab12 mins ago

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर

Punjab25 mins ago

बैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

Punjab33 mins ago

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही

Punjab18 hours ago

घर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्था