Connect with us

Chandigarh

मुख्यमंत्री के खास कृष्ण बेदी हरियाणा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी नियुक्त, जानें सैनी ने किसे सौंपी कौन सी जिम्मेदारी

Published

on

जैसे ही प्रदेश भाजपा संगठन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चहेते पूर्व मंत्री एवं मौजूदा कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सैनी की ताजपोशी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हुई है। उसके बाद से ही प्रदेश भाजपा संगठन में धड़ाधड़ बड़े फेरबदल के साथ-साथ मनोहर लाल के अन्य करीबियों को भी खास जगह दी जा रही है। जिसकी छाप प्रदेश संगठन की प्रत्येक लिस्ट में देखने को भी मिल रही है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी द्वारा अब एक और संगठन की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के  खासमखास पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी को हरियाणा एससी मोर्चे का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि कुछ दिन पहले भी जारी की गई एक लिस्ट में कृष्ण बेदी को राष्ट्रीय परिषद कार्यकारिणी में भी जगह दी गई थी।

 बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रथम कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। उनमें से एक कृष्ण बेदी भी थे। भले ही राजनीतिक तौर पर कृष्ण बेदी को कोई भारी भरकम मंत्रालय नहीं दिया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री की कृपा दृष्टि और बेदी की संगठनात्मक कार्य कुशलता के अलावा उनकी तेज तर्रार छवि के चलते उन्हें प्रदेश के बड़े नेताओं की पंक्ति में शुमार कर दिया है। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दूसरे कार्यकाल के दौरान जहां भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई थी। वहीं इस दौरान कृष्ण बेदी भी शाहाबाद मारकंडा में विधायक जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रामकरण  से बुरी तरह हार गए थे।

 इन सब के बावजूद भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री कार्यालय में कृष्ण बेदी को अहम जिम्मेदारी देते हुए, उन्हें अपना राजनीतिक सचिव बना बनाए रखा, लेकिन हाल ही में कृष्ण बेदी ने संगठन में जाने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद से उन्हें उन्होंने मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के बेहद खास पूर्व ओएसडी जोहर यादव को भी संगठन में अहम स्थान दिया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इसके अलावा अन्य नियुक्तियां भी की गई हैं, जिसमें प्रदेश युवा मोर्चा का प्रभारी  राहुल राणा को लगाया गया है। जबकि प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी अर्चना गुप्ता को लगाया गया है। इसी प्रकार से ओबीसी मोर्चा प्रभारी जीएल शर्मा, किसान प्रकोष्ठ प्रभारी वेदपाल एडवोकेट व अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभारी राजीव जैन को लगाया गया है, साथ ही अन्य तीन प्रदेश संगठन महामंत्री मोहन बडोली, अर्चना गुप्ता तथा सुरेंद्र पूनिया को प्रदेश के अलग-अलग जिलों की कमान सौंपी गई है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग