Connect with us

Chandigarh

हरियाणा: MBBS में एडमिशन के नाम पर 30 लाख की ठगी, मंत्री अनिल विज ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Published

on

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को दो छात्राओं को एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए ठगी मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। विज ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि बच्चियों के साथ ठगी करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  विज के आवास पर गुरुग्राम से आई दो छात्राओं ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि गुरुग्राम में संकल्प एन्लाइनमेंट एंड सर्विस एजेंसी द्वारा उन्हें एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का बात कही गई थी।

एजेंसी के मालिक ने उनसे कहा था कि पश्चिम बंगाल में स्थित श्रीराम कृष्ण इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, दुर्गापुर में उनका दाखिला करवाया जाएगा। इसके लिए उनके द्वारा 15-15 लाख रूपए यानि कुल 30 लाख रूपए एजेंसी को दिए गए थे। एजेंसी द्वारा उन्हें यह बताया गया कि उनका एडमिशन हो गया है और वह दुर्गापुर जाकर अपनी कक्षाएं प्रारंभ कर लें। दोनों छात्राओं ने बताया कि जब वह दुर्गापुर पहुंची तो इंस्टीच्यूट द्वारा उन्हें दाखिला देने से इंकार कर दिया गया। उनका आरोप था कि उन्होंने गुरुग्राम में एजेंसी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कराया, लेकिन इस पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। गृह मंत्री ने मामले में पुलिस कमिश्नर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 

अनिल विज को शाहबाद निवासी की शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने उससे 5 लाख रुपए की ठगी की, गृह मंत्री अनिल विज ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को मामले की जांच के निर्देश दिए। इसी तरह, महेशनगर से आई महिला ने रोते हुए गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि मामूली विवाद में एक व्यक्ति द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही है और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। मंत्री ने मौके पर ही मौजूद अम्बाला डीएसपी को इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। 

वहीं अंबाला के सुंदर नगर से आई महिला ने बताया कि उसका पति तीन दिन से लापता था और इसके बाद उसके पति का शव बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज किया, मगर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गृह मंत्री ने डीएसपी अंबाला कैंट को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा, नारायणगढ़ से आई महिला ने पति व ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए जिस पर एसपी अम्बाला को, फरीदाबाद से आए परिवार ने नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उससे जबरन शादी करने की शिकायत व अन्य मामलों पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National15 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National18 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab22 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab22 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab22 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की