Connect with us

Chandigarh

हनीट्रैप : मां-बेटी ने पत्रकारों के साथ मिलकर कैसे बनाया युवक को शिकार, जानें

Published

on

फिरोजपुर : फिरोजपुर में मां-बेटी द्वारा कुछ पत्रकारों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर में मां-बेटी ने एक व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाया और उससे 20,000 रुपए ऐंठ लिए।

पीड़ित संदीप सिंह निवासी गुरुहरसहाय का कहना है कि वह एक महिला जिसका नाम सुंदरी है, को काफी पहले से जानता है। कल शाम वह एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था तो उक्त महिला ने उसे फोन किया और मीठी-मीठी बातें कर अपने घर बुला लिया। लेकिन जब वह घर पहुंचा तो वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ धक्का मुक्की तथा जबरदस्ती उसकी वीडियो बना डाली और उससे 50 हजार रुपए की मांग करने लगे। जिसके बाद आरोपियों ने 20 हजार रुपए लेकर उसे छोड़ा। इसके बाद पीड़ित ने घटना संबंधी जानकारी पुलिस को दी तथा पुलिस ने दोनों मां-बेटी व एक पत्रकार सहित अन्य 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है। अन्य नामजद आरोपी भी पत्रकार ही बताए जा रहे हैं। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने कहा कि बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 mins ago

भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई

Punjab10 mins ago

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर

Punjab22 mins ago

बैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

Punjab31 mins ago

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही

Punjab18 hours ago

घर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्था