Connect with us

Chandigarh

ज्ञान चंद गुप्ता ने की पंचकूला नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा, बिल्डिंग का काम बीच में लटकाने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश

Published

on

चंडीगढ़ : विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को विधान सभा सचिवालय में पंचकूला नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों को कहा कि वे विकास कार्यों को गति देने के लिए साइट पर जाकर कार्यों की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लटकाने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में नगर निगम की बिल्डिंग का कार्य बीच में छोड़ने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के भी आदेश दिए गए। फिलहाल यह फर्म डी-बार की गई है। इसके साथ ही निगम का कार्य करने वाले ठेकेदारों की समयबद्ध तरीके से पेमेंट करने के भी आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को समय पर पेमेंट नहीं होने के कारण काम की रफ्तार धीमी हो जाती है।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने नगर निगम के तहत आने वाले गांवों और सेक्टर्स में बनने वाले सामुदायिक केंद्रों की प्रगति का भी जायजा लिया। इस पर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि 11 गांवों में सामुदायिक केंद्र बनाए जा रहे हैं। इनमें से डबकौरी के सामुदायिक केंद्र का 30 नवंबर को और मानक्या के सामुदायिक केंद्र का 4 दिसंबर को उद्घाटन किया जाएगा। वहीं जसवंत गढ़ में 20 नवंबर, अलिपुर में 22 नवंबर को शिलान्यास होंगे। सेक्टर 27 में बने ओल्ड एज होम का 20 दिसंबर को उद्घाटन होगा। इसके अलावा सुखदर्शनपुर, खंगेसरा, नग्गल, जसवंतगढ़, कोट, चंडी मंदिर, बिल्ला, मोगीनन्द और सेक्टर 19 में बनने में भी जल्द सामुदायिक केंद्र बनेंगे। बैठक में स्ट्रे कैटल और स्ट्रे डॉग की समस्या के निवारण पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, संयुक्त आयुक्त रिचा राठी, उपायुक्त अपूर्व सिंह, एस.ई. विजय गोयल, कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार व अजय पंघाल, सिविल एसएओ मनोज अहलावत, सहायक परियोजना अधिकारी/जूनियर इंजीनियर सुशील शर्मा, पुनीत बंसल, मनीष गुप्ता भी उपस्थित रहे।

सफाई कर्मचारियों के लिए समान काम-समान वेतन पॉलिसी लागू करने के निर्देश

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए समान काम-समान वेतन पॉलिसी लागू करने के निर्देश के निर्देश दिए हैं। गुप्ता ने यह आदेश सफाई कर्मचारी नेता रामफल पारखी और जोगेन्द्र प्रधान की मांग पर दिए हैं। कर्मचारी नेता रामफल पारखी उनके साथी अपनी मांगों को लेकर विधान सभा अध्यक्ष से मिले थे। इससे पूर्व 9 नवम्बर 2023 को इन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम आयुक्त कार्यालय पर धरना भी दिया था। इनकी प्रमुख मांगों में सभी सफाई कर्मचारियों के लिए समान काम समान वेतन एरियर सहित लागू करवाना है। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों के जूता, वर्दी और महंगाई भत्ता, कनक लोन, सफाई भत्ता और दिवाली बोनस की भी मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab11 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab11 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab12 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की