Connect with us

Chandigarh

जगतार सिंह हवारा को कोर्ट से राहत, इस मामले में किया गया बरी

Published

on

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए जगतार सिंह हवारा को चंडीगढ़ की अदालत ने दूसरे मामले में भी बरी कर दिया है। पुलिस इस मामले में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। जगतार सिंह हवारा के खिलाफ वर्ष 2005 में सेक्टर-17 में देश के खिलाफ साजिश रचने, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक सामग्री रखने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। वह फिलहाल दिल्ली की जेल में हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला न्यायालय आर.डी.एक्स. मामले में जगतार हवारा को राहत देते हुए बरी कर दिया है। उस समय चंडीगढ़ पुलिस आर.डी.एक्स. केस में जगतार सिंह हवारा के खिलाफ कोर्ट में सबूत पेश नहीं कर सकी है।

2005 में दोनों आरोपियों को किया था गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने जगतार सिंह हवारा के दो साथियों कमलजीत सिंह और परमजीत सिंह को आर.डी.एक्स. सहित सेक्टर-35 के किसान भवन चौक से 2005 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-36 थाने में एफ.आई.आर. दर्ज की गई पी.सी. धारा 121, 121ए, 122, 153, 120बी, हथियार अधिनियम की धारा 25, 54, 59 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की धारा 45 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन दोनों से पूछताछ के दौरान आतंकी हवारा का नाम सामने आया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज