Connect with us

Chandigarh

चौ. देवीलाल के साथ सरदार प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा हरियाणा-पंजाब के भाईचारे का प्रतीक: दुष्यंत चौटाला

Published

on

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सरदार प्रकाश सिंह बादल की देश की पहली प्रतिमा जननायक चौधरी देवीलाल के साथ स्थापित हो गई हैं। शुक्रवार को हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पड़ने वाले गांव किलियांवाली में इस मूर्ति का अनावरण किया गया। अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने जननायक चौधरी देवीलाल के साथ सरदार प्रकाश सिंह की लगी प्रतिमा को सदियों तक नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सांसद हरसिमरत कौर, हरियाणा के श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक, पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, मंजिन्दर सिंह सिरसा आदि मौजूद रहे।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल और चौ. देवीलाल ने ताउम्र गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों ने बिना रुके, बिना झुके जन कल्याण के लिए संघर्ष किया और उनके हितों के लिए कार्य किया। डॉ. चौटाला ने कहा कि किलियांवाली में लगी प्रतिमा दोस्ती और आपसी भाईचारे की मिसाल है और आने वाले समय में यह प्रतिमा नई पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।  

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ सरदार प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा हरियाणा-पंजाब के भाईचारे की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल के स्वर्गवास के उपरांत सरदार प्रकाश सिंह बादल ने गांव किलियांवाली में चौ. देवीलाल की प्रतिमा बनवाई थी और आज जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने स. प्रकाश सिंह बादल के स्वर्गवास के बाद उनकी प्रतिमा स्थापित की हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौ देवीलाल और सरदार प्रकाश सिंह बादल पगड़ी बदल भाई थे और उन्होंने हर कठिन व विपरीत परिस्थिति में एक-दूसरे साथ निभाया। उन्होंने कहा कि आज दोनों महापुरुषों की एक साथ प्रतिमा लगने से उनकी दोस्ती अमर हुई है और इसी वजह से आने वाले दिनों में गांव किलियांवाली तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाएगा। वहीं सरदार मनप्रीत सिंह बादल ने जननायक चौ. देवीलाल की प्रतिमा के साथ सरदार प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए डॉक्टर अजय सिंह चौटाला और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की सराहना करते हुए इस स्थान को तीर्थ स्थल का नाम दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी

Punjab3 hours ago

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Punjab4 hours ago

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National4 hours ago

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल