Connect with us

Chandigarh

अभय सिंह चौटाला सामाजिक सरोकारों के भी ध्वजवाहक हैं, पौत्र के कुआं पूजन पर देंगे भोज

Published

on

Abhay Singh Chautala

चंडीगढ़ : हरियाणा में अपनी विशिष्ट राजनीतिक गतिविधियों से चर्चित रहे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला न केवल राजनीति में बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी हैं जिसका प्रमाण उन्होंने अपने जीवन में बार बार अपेक्षित समाज की मदद करके दिया है। कोरोनाकाल के दौरान अपने पौत्र उधम सिंह चौटाला के जन्म पर वे कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं कर सके मगर अब जब कोरोना के हिसाब से देशभर में स्थितियां सामान्य हैं तो वे अपने संपर्क के लोगों को दोपहर भोज पर आमंत्रित कर रहे हैं।

चूंकि इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक समूूचे हरियाणा को ही अपना परिवार मानते हैं, इसलिए उन्होंने 4 व 5 नवंबर को अपने तेजाखेड़ा फॉर्म हाउस पर हरियाणाभर से ही असंख्य लोगों को दोपहर भोज के लिए आमंत्रित किया है। इसी वृहद कार्यक्रम को लेकर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने अपने ऐलनाबाद हलके के साथ-साथ रानियां व जिले के अन्य गांवों में भी धुआंधार संपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों का इस दोपहर भोज का न्यौता दिया। व्यवहारिक व वाकपटुता में अपने पिता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की तर्ज पर कुशल अभय सिंह चौटाला द्वारा अपने पौत्र उधम सिंह चौटाला के कुआं पूजन कार्यक्रम को लेकर 4 नवंबर को फॉर्म हाउस पर करीब 40 हजार और 5 नवंबर को एक लाख लोगों को भोज पर आमंत्रित किया है। ग्रामीणों को दिए न्यौते में वे खुलकर कहते हैं कि प्रदेश व क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार चौधरी देवीलाल को पलक पांवड़े बिछाकर उनका सम्मान किया और आज भी उनके कार्यों के लिए वे उन्हें अपने मन में बसाए हुए हैं, ठीक उसी तर्ज पर उन्हें उम्मीद है कि उधम सिंह चौटाला को भी लाखों लोगों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

शहीद उधम सिंह से प्रेरित होकर किया नामकरण
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला कहते हैं कि उन्होंने देश के महान सपूत शहीद उधम सिंह की जीवनी को करीब से पढ़ा है और वे उनकी देशभक्ति से इतने अधिक प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने पौत्र का नामकरण भी उधम सिंह के नाम पर ही कर दिया। अभय सिंह चौटाला कहते हैं कि पूरा चौधरी देवीलाल परिवार सदैव आमजन के हितों के लिए संघर्षरत रहा है और उन्हें पूरा भरोसा है कि यह परंपरा उधम सिंह चौटाला भी निभाएंगे। वे कहते हैं कि उधम सिंह चौटाला आज करीब एक वर्ष का होने को है, मगर समूचा हरियाणा अभी से उसे जानता है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab19 mins ago

28 मार्च को शुरू होंगे 100 नए मोहल्ला क्लीनिक:सीएम बोले- मुख्यमंत्री सेहत योजना में सारा खर्च सरकार उठाएगी, विरोधियों को बोलने दो

Punjab50 mins ago

अमृतसर अस्पताल से अगवा नवजात-बच्चा 24 घंटे में बरामद: Police ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, मां से दोस्ती कर बच्चे को चुराया

Punjab1 hour ago

Punjab News: भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा: डॉ. बलबीर सिंह

Punjab1 hour ago

Punjab News: पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,000 करोड़ रुपए बकाये के मुद्दे पर विपक्षी नेता चुप क्यों है:बलतेज पन्नू

Punjab2 hours ago

कांग्रेस विधायक खैरा के परिवार ने रामगढ़ में पंचायत की ज़मीन हड़पी, गांव के विकास में डाली रुकावट: AAP के हरसिमरन घुम्मण