Connect with us

Blog

भगवन श्री राम की तस्वीर लीक होने पर नाराज हुआ ट्रस्ट

Published

on

भगवान श्री राम की मूर्ति की तस्वीर लीक होने के मामले में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नाराज है। जो कंपनी श्री राम मंदिर का निर्माण कर रही है, उसके अधिकारियों पर ट्रस्ट एक्शन ले सकता है। माना जा रहा है कि इसी कंपनी के किसी ने फोटो खींचकर वायरल की है। हालांकि अभी भी पुष्टि नहीं हुई है कि फोटो किसने वायरल की है?

धर्मनगरी अयोध्‍या में इन दिनों प्रभु श्रीराम के नाम की धुन है। रामलला की प्रतिमा राम मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान हो चुकी है। अब लाखों करोड़ों रामभक्‍तों को 22 जनवरी 2024 का इंतजार है, जब रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा कराई जाएगी। इससे पहले कई तरह के धार्मिक अनुष्‍ठान अयोध्‍या में चल रहे हैं। प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले होने वाले अनुष्‍ठान का शुक्रवार को चौथा दिन है। दर्जनों पुरोहित धार्मिक अनुष्‍ठान करवा रहे हैं। बनारस से भी बड़ी तादाद में वैदिक ब्राह्मण अयोध्‍या पहुंचे हैं। दूसरी तरफ, राम मंदिर में निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि 22 जनवरी से पहले महत्‍वपूर्ण कार्य निपटा लिए जाएं, ताकि आने वाले रामभक्‍तों को अप्रतिम और अद्भुत भक्तिमय माहौल से रूबरू होने का मौका मिल सके।

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले रामभक्‍तों का तांता लगा हुआ है। आंकड़ों को देखें तो अयोध्‍या राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद दोगुनी हो चुकी है। फिलहाल यहां हर दिन तकरीबन 30,000 श्रद्धालु आ रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद यह संख्‍या 50,000 को पार कर सकती है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अयोध्‍या में तमाम तरह की व्‍यवस्‍था की जा रही है, ताकि उन्‍हें किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यम नियम का पालन कर रहे हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरा देश इस समय भक्तिमय हो गया है। 22 जनवरी को वह पल आएगा, जिसका 500 साल से इंतजार था। उन्‍होंने बताया कि मैं अभी यम नियम का पालन कर रहा हूं। मैं 11 दिनों के व्रत पर हूं। मुझे ख़ुशी है कि एक लाख लोग जिनको नया घर मिल रहा है, वो 22 जनवरी को अपने घर में दिए जलाएंगे। प्रभु राम ने हमेशा मुझे अपने वचन को रखने की मर्यादा दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National16 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National17 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National19 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा