Connect with us

Blog

इन बाबा ने बताया की iPhone कहां से आया ? सरेआम खोला राज़

Published

on

सोशल मीडिया पर महाराज की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है| वहां उनके उपदेश भी चलते रहते हैं| उनके भक्तों की अच्छी खासी संख्या है और ट्रोल्स की भी कोई कमी नहीं है| महाराज अनिरुद्धाचार्य के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर आते रहते हैं, जिसमें वह भक्तों को ज्ञान देते हैं। लेकिन कई बार वो ऐसा ज्ञान भी दे देते हैं जो लोगों को हजम नहीं होता| हाल ही में उनका एक क्लिप सामने आया था, जिसमें वह बिस्किट को जहर किट बता रहे थे। अब एक हालिया क्लिप में वे iPhone के आविष्कार के बारे में बात कर रहे हैं।

महाराज बताते हैं कि आईफोन कहां से आया। सबसे पहले तो उनका कहना है कि आईफोन का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा| iPhone सबसे बड़ा ब्रांड है| सभी iPhone उत्पादों में एक कटा हुआ सेब होता है। क्या आप जानते हैं कि यह कहां से आया?

इसके बाद वे तुरंत निम करोली बाबा का जिक्र करने लगते हैं| वे कहते हैं कि हमारे यहां एक संत निम करोली बाबाजी हुआ करते थे| एक अमेरिकी शिष्य उनके पास आया और बोला, गुरुजी, हम एक फैक्ट्री लगाना चाहते हैं।

मुझे उसका नाम समझ नहीं आया| महाराज जी के पास एक सेब पड़ा हुआ था। इसके बाद महाराज जी ने वह सेब खा लिया। खाने के बाद उन्होंने उसे शिष्य को दिया और कहा, यह तुम्हारे कारखाने का नमूना है। महाराज जी ने उस शिष्य को सिर्फ सेब खाने को दिया और उस सेब को शिष्य ने इतना बड़ा ब्रांड बना दिया।

आज यह पूरी दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड है। आईफोन, आईपैड आदि सभी उनके कई प्रोडक्ट हैं। अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| कई लोग महाराज को पाखंडी भी कह रहे हैं| ट्विटर पर यूजर ने कैप्शन में यह भी लिखा है कि आईफोन का नाम बिस्किट के नाम पर कैसे पड़ा और इसकी अपार जानकारी, इसकी शुरुआत कहां से हुई, सुनिए इस पाखंडी को |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज