Connect with us

Blog

‘खेलो इंडिया सेंटर’ की तर्ज पर हर ब्लॉक में होगी ‘खेलो उप्र सेंटर’ की स्थापना : CM योगी

Published

on

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि भारत सरकार की ओर से हर जनपद में ‘खेलो इंडिया सेंटर’ बनाये जा रहे हैं, उसी तर्ज पर प्रदेश के हर ब्लॉक (प्रखंड) में ‘खेलो उत्तर प्रदेश सेंटर’ की स्थापना करेंगे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ शनिवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 19वें एशियाई खेल-2022, चतुर्थ पैरा एशियाई खेल-2022 एवं 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में पदक अर्जित करने एवं हिस्सा लेने वाले उत्तर प्रदेश के 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 62 करोड़ रुपए पुरस्कार राशि का वितरण किया। इसके साथ ही सात पदक विजेता खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं यात्री/माल कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने ऐलान किया कि ”जहां भारत सरकार की ओर से हर जनपद में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जा रही है, उसी तर्ज पर प्रदेश के हर ब्लॉक में खेलो उत्तर प्रदेश सेंटर की स्थापना करेंगे।” वहीं अपने संबोधन में केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व की राज्‍य सरकार की सराहना की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी ने कहा, ‘‘इसके लिए खेल विभाग के साथ मिलकर एक राशि निर्धारित की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही तय किया है कि जो खिलाड़ी खेलों के उपरांत अपना समय दे सकते हैं उनको ‘खेलो यूपी सेंटर’ में निश्चित मानदेय पर कोच नियुक्त किया जाएगा। ” 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘पिछले दस वर्ष के अंदर खेलों में एक माहौल बना है। युवा ऊर्जा के प्रोत्साहन के लिए जो एक नया मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है, उनकी भावनाओं के अनुरूप जमीनी धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है।” उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में देश की 16 प्रतिशत आबादी निवास करती है और हमारे खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों के 25 फीसदी पदक प्राप्त किए हैं। राष्ट्रीय खेलों में भी यूपी के खिलाड़ियों ने अच्छा किया है और उसे और भी अच्छा करने के लिए यह सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ” योगी ने कहा कि आज 189 खिलाड़ियों को 62 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है तो सात खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। यही परिवर्तन होता है जब नेतृत्व अच्छा होता है। केन्‍द्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में खेल का बजट तीन गुना बढ़ा दिया है। ठाकुर ने खिलाड़ियों से कहा कि ”आपने एक ऐसी उड़ान भरी है, जिसने देश का मान सम्मान बढ़ाया है।” 

राज्य सरकार ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों दीप्ति शर्मा, पारुल चौधरी, अखिल श्योराण और अर्जुन देशवाल को पुलिस उपाधीक्षक (डिप्‍टी एसपी) पद पर नियुक्ति प्रदान की। वहीं पुनीत कुमार और प्राची को जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा अर्जुन सिंह को यात्री, माल कर अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी गयी है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National11 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab12 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National12 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics14 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab16 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल