Connect with us

Blog

पांचजन्य स्थापना दिवस पर बोले उपराज्यपाल सिन्हाः जम्मू-कश्मीर में अंतिम सांसें गिन रहा आतकंवाद, करेंगे ऑलआउट

Published

on

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की सरकार पाकिस्तान की शह में आतंकवाद को फिर से खड़ा करने की कोशिशों के विरुद्ध सेना के साथ मिल कर ऑपरेशन ऑल आउट शुरू करने जा रही है और छह माह में इसका परिणाम सामने आ जाएगा। सिन्हा ने यहां पांचजन्य के 77 वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

वादियों में गोलियों की आवाज़ की जगह तरक्की का कोलाहल सुनायी दे रहा
पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर एवं ऑर्गनाइज़र के संपादक प्रफुल्ल केतकर से साक्षात्कार में सिन्हा ने कहा कि जम्मू- कश्मीर में अनुच्छेद 370 एवं 35 ए हटने के बाद वहां की वादियों की गोलियों की आवाज़ की जगह तरक्की का कोलाहल सुनायी दे रहा है। नौजवानों के हाथों में पत्थर की जगह लैपटॉप आ गया है। राज्य में वर्ष 2022 में एक करोड़ 83 लाख सैलानी आये वहीं 2023 में सैलानियों की संख्या दो करोड़ 11 लाख से अधिक रही। जी-20 की बैठकों के बाद पर्यटकों की संख्या साढ़े तीन गुना हो गई है।

राज्य में आतंकवाद अंतिम सांसें गिन रहा
उपराज्यपाल ने हाल ही में घटित आतंकवादी घटनाओं के बारे में पूछने पर कहा कि राज्य में आतंकवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। पड़ोस से कोशिश हो रही है। हमने केवल आतंकवादी ही नहीं बल्कि आतंकवाद का पूरा ईकोसिस्टम खत्म कर दिया है। जम्मू कश्मीर में सौदेबाजी की शांति नहीं बल्कि स्थायी शांति स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का ढांचा चरमरा चुका है और उसे जड़ से उखाड़ फेंकने का काम किया जा रहा है। की जाती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज