Connect with us

Blog

YouTuber के साथ हुई खौफनाक घटना, 7 लोगों ने मिलकर पिलाई शराब और फिट उतारा मौत के घाट

Published

on

नेशनल डेस्क: थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाले एक यूट्यूबर के साथ मारपीट कर सात लोगों ने उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज़ कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी लोगों की तलाश कर रही है। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि बलवीर पुत्र हो राम ने बीती रात थाने में घटना के संबंध में शिकायत दर्ज़ करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि मनीष, प्रिंस, विक्की, विजय, योगेंद्र, कपिल और मिंकू ने उसके बेटे दीपक को 28 जनवरी को घर से बुलाया तथा उसे अपने साथ ले गए।

पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उनके बेटे को शराब पिलाई तथा उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज़ कर पुलिस ने दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी मनीष भी यूट्यूबर है। उससे मृतक दीपक ने यूट्यूब चैनल खरीदा था और बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार दीपक करीब पांच वर्ष से अपनी मां के साथ मिल कर यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाता था और उसके काफी फॉलोअर्स भी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

Punjab3 hours ago

Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

Punjab3 hours ago

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।

Punjab4 hours ago

Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नू

Punjab4 hours ago

अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल