Connect with us

Blog

काशी से भेजी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हवन सामग्री, जानें क्या है खासियत

Published

on

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए शुक्रवार को काशी से हवन सामग्री भेजी गई। इंग्लिशिया लाइन स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से वाहन को रवाना किया गया। 

परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों व महिलाओं ने जय श्रीराम के जयघोष के बीच राम पताका लहराया और नारियल फोड़कर वाहन को रवाना किया। कन्हैयालाल सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य पुरोहित पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित, पंडित गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ तथा सहायक आचार्य पंडित गजानद ज्योतकर के निर्देशन में हवन पूजन व सामग्री तैयार किया गया है। 

स्वयंसेवक विजेंद्र चौबे पूजन सामग्री को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस मौके पर आनंद पांडेय, कुश प्रताप, संजय सिन्हा, अजय शास्त्री, भूपेंद्र, विजय, अनिता सिंह, सीमा तिवारी, कल्पना सिंह, रश्ममी जायसवाल, आरती शर्मा आदि रहे।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए भेजी गई ये सामग्री
कन्हैयालाल सिंह ने बताया कि रामलला के लिए अलग-अलग मौसम के अनुसार वस्त्र, 11 सौ कलश, यज्ञ पात्र, अरणि मंथा, शंख चक्र, गदा, पद्य, 51 प्रकार की सप्तधा औषधियां, सात तरह की मिट्टी, सप्तधान्य, नवरत्न, पंचरत्न, अष्टगंध चंदन, 1000 छिद्र वाला कलश, 151 गो मुखी रुद्राक्ष, यज्ञ पात्र सहित अन्य सामग्री भेजी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज