Connect with us

Blog

एक साल के पोते के रोने पर दादा ने मार डाला मासूम को, बचाने आई माँ को भी नहीं बख्शा

Published

on

यूपी के सीतापुर से सनसनी घटना सामने आई है जहां एक दादे ने अपने पोते के रोने पर गुस्से में आकर पोते को दातार से हमला कर बेरहमी से मार डाला | इतना ही नहीं बेटे को बचाने आई माँ को भी नहीं बक्शा उसे भी मौत के घाट उतार दिया | आपको बतादे की एक साल के मासूम आयुष की मौके पर ही मौत हो गई और माँ को जिला के हस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई |
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी चक्रेश मिश्र समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने आरोपी कमलकांत को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक माँ और बेटे की हत्या करने वाला शख्श मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है | डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है |

बता दे देवरिया के रहने वाले अच्छे शर्मा हरियाणा के जगाधरी में एक दुकान पर काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी शिखा और 1 साल का मासूम बेटा आयुष अपने दादा-दादी के साथ देवरिया में रहते हैं। बताया जा रहा है कि मासूम आयुष किसी बात पर रोने लगा. इससे गुस्साए दादा कमलकांत ने घर में रखे खंजर से आयुष पर हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
शिखा उसे बचाने के लिए दौड़ी लेकिन कमलकांत ने उस पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. सास रामदेवी ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस हमले में 1 साल के मासूम पोते आयुष की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सूचना मिलने पर तलवंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शिखा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शिखा की भी मौत हो गई. वहीं एसपी चक्रेश मिश्र का कहना है कि हमलावर कमलकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab19 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab21 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab21 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab21 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान