Connect with us

Blog

Crime News: दहेज में कार न मिलने पर तीन तलाक देकर घर से निकाला

Published

on

बरेली: दहेज में कार न मिलने पर पति और ससुरालियों ने महिला का उत्पीड़न किया। परिवार परामर्श केंद्र पर समझौता होने के बाद ससुराली विवाहिता को ले गए और मारपीट की। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। राज्य महिला आयोग के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पीड़िता का आरोप शादी के बाद से पति और ससुराली करते थे प्रताड़ित
बारादरी के चकमहमूद निवासी नसरीन ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 23 जुलाई 2022 को चक सकलैन नगर निवासी अकरम के साथ हुआ था। शादी के बाद से पति अकरम, सास जुबैदा, देवर न शादाब, मुस्तफा, ननद रूबी, जुबी और उनके मौसा आए दिन मारपीट करते थे। पीड़िता ने शिकायत की तो मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा। जहां पर समझौता होने के बाद अकरम पत्नी को साथ ले गया। 29 सितंबर को रात 9 बजे अकरम ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला आयोग से की शिकायत
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला आयोग से शिकायत की गई। इसके बाद बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज