Connect with us

Blog

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र कल, राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों को एक साथ करेंगी संबोधित

Published

on

उत्‍तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होगा, जिसमें पहले दिन राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगी। सत्र के सुचारू संचालन के लिए बृहस्पतिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सहयोग करने तथा सकारात्मक चर्चा किये जाने पर सहमति जताई है। विधानसभा से जारी एक बयान के अनुसार बृहस्पतिवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें सभी दलीय नेता शामिल हुए। इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नवीनीकृत राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल का उद्घाटन किया। 

विधानमंडल के दोनों सदनों (विधानसभा व विधान परिषद) का सत्र शुक्रवार दो फरवरी से 12 फरवरी तक प्रस्तावित है, विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने सभी सदस्यों को बृहस्पतिवार को पत्र भेजकर कर दो फरवरी से 12 फरवरी तक प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया है, जिसके अनुसार शुक्रवार को सुबह 11 बजे राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल का एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष अभिभाषण होगा। इसके बाद राज्‍यपाल का अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा। शनिवार, तीन फरवरी को हाल में दिवंगत विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। चार फरवरी को अवकाश रहेगा। इसके बाद पांच फरवरी, सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय-व्ययक (बजट) पेश किया जाएगा। बीच में 11 फरवरी, रविवार के अवकाश को छोड़कर 12 फरवरी तक विधानसभा सत्र का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।


बयान के अनुसार विधान भवन में बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महाना ने कहा कि यदि सदन में कोरम पूरा होगा तो देर रात तक भी सदन को संचालित किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इससे अधिक से अधिक सदस्यों को सदन में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री समेत सभी दलीय नेताओं को 22 जनवरी को हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बाल रूप विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के लिए बधाई दी। उन्‍होंने सभी दलीय नेताओं से सदन संचालन में सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलीय नेताओं का स्वागत करते हुए अयोध्‍या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए दी गई बधाई पर सभी को धन्यवाद दिया। 

योगी ने राम मंदिर अयोध्या धाम का प्रसाद अपने हाथों से वितरित किया। योगी ने कहा कि सभी सदस्य अध्यक्ष, विधान सभा के नेतृत्व में अयोध्या दर्शन का कार्यक्रम तय कर लें, जिसमें हम सभी उपस्थिति रहेंगे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उप्र का बजट चुनाव की दृष्टि से प्रभावी और महत्वपूर्ण है। सदन देर रात 11-12 बजे तक चले, जिससे क्षेत्र की जनता यह समझ सके कि हमारे द्वारा चुने गये जन प्रतिनिधि हमारी समस्याओं को प्रभावी ढंग से सदन में बतातें हैं। उन्‍होंने अपेक्षा की कि सदन जो भी भाषण हो वह संसदीय मर्यादा के अनुरूप हो। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी लोगों सदन चलाने में सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष की जगह समाजवादी पार्टी के सचेतक मनोज कुमार पांडेय समेत सभी दलों के नेताओं ने बजट सत्र में अपने दल का पूरा सहयोग करने तथा सकारात्मक चर्चा किये जाने पर अपनी सहमति जताई। 
 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग