Connect with us

Blog

रामलला को सौंपा गया 2400 किलो का घण्टा, 10 किलोमीटर तक जाएगी आवाज…कीमत जान चौंक जाएंगे

Published

on

Ram Mandir

एटा के जलेसरवासियों की तरफ से बुधवार को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को 2400 किलो का घण्टा सौंपा गया। दावा किया जा रहा है कि एक ही ढलाई में बने इस घंटे की आवाज़ दस किलोमीटर तक जाएगी। इसके साथ ही इक्यावन किलो के सात और घंटे भी सौंपे गए। पांच सौ रामभक्तों के साथ अयोध्या आए आदित्य मित्तल, मनोज, रिशांक, प्रशांत मित्तल आदि पहुंचे। इन लोगों ने कारसेवकपुरम पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, राजेन्द्र सिंह पंकज आदि को सभी घंटे मंदिर के निमित्त सौंपे। 

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर देशवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की होनी है। वहीं, जब प्रभु राम भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे तो अयोध्या आने वाले राम भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। इस बीच रामनगरी अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर के ‘‘सोने के दरवाजे” की पहली तस्वीर सामने आई है। यह दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। आने वाले तीन दिन में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। ये दरवाज़ा गर्भगृह की ऊपरी मंज़लि पर लगाये जा रहे हैं। गर्भगृह में सिर्फ एक दरवाजा होगा इसके चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे, इनमें से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी। 

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से नेपाल सीमा पर अतिरिक्त सतकर्ता बरती जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हर आने – जाने वाले लोगों की गहनता से जांच की जा रही है, इसके साथ ही पुलिस और एसएसबी जवान ड्रोन कैमरों से निगरानी कर रहे हैं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National16 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National17 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National19 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा