Connect with us

Blog

‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत श्री हजूर साहिब के दर्शन कर लौटा श्रद्धालुओं का जत्था

Published

on

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा करवाने की विशेष पहल ‘मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना’ के तहत 27 नवंबर को जालंधर से रवाना हुए 200 तीर्थयात्री तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़, महाराष्ट्र के दर्शन के बाद कल रात यहां लौट आए।

शनिवार दोपहर करीब एक बजे लौटे श्रद्धालुओं के जत्थे का एस.डी.एम. गुरसिमरन सिंह व मेजर डा. इरविन कौर ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया। तीर्थयात्रा से लौटे तीर्थयात्रियों ने पंजाब सरकार की पहल की सराहना की और मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

जत्थे में शामिल अर्जन नगर, मिट्ठू बस्ती के श्रद्धालु गुरविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की इस पहल से उन्हें पहली बार श्री हजूर साहिब के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है, जिसके लिए वह हमेशा सरकार के आभारी रहेंगे। एक अन्य श्रद्धालु, नकोदर के गांव कांगना की तलविंदर कौर ने कहा कि वह पंजाब सरकार के आभारी है, जिन्होंने पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन करवाने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल की बदौलत वे बिना किसी खर्च के धार्मिक स्थल की यात्रा कर पाए है। अन्य तीर्थयात्रियों ने भी देश भर में पवित्र स्थानों की यात्रा के लिए सुविधाएं प्रदान करने के लिए भगवंत मान सरकार को धन्यवाद दिया।

बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत खाना-पीना, यात्रा खर्च, जिसमें ए.सी. ट्रेन और आवास सहित पंजाब सरकार द्वारा किया जाएगा। कई रेलगाड़ियों और बसों के माध्यम से पंजाब के लोगों को श्री अमृतसर साहिब, श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी जी, श्री वृन्दावन धाम, माता वैष्णो देवी जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता ज्वाला जी, वाराणसी, श्री खाटू श्याम जी, श्री सालासर धाम और ख्वाजा अजमेर शरीफ दरगाह की निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पावर कारपोरेशन के कर्मचारी किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण न बनें; हड़ताल वापस लें, सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार: अमन अरोड़ा

Punjab1 day ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab1 day ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab1 day ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab1 day ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की