Connect with us

Blog

उत्तर प्रदेश के एक गांव की झोपड़ी में लगी आग, दो मासूम बच्चे जिंदा जले

Published

on

उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया | जहां फ़िरोज़ाबाद में एक झोपड़ी में आग लग गई जिसमे दो बच्चे ज़िंदा जल गए | वहीं परिवार के अन्य सदस्य पिता और पुत्री गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना जसराना इलाके के गांव खडीत की है.

बता दे की देर रात गांव के बाहर बंजारा बस्ती की झोपड़ी में परिवार सो रहा था, उसी समय झोपड़ी में किसी तरह आग लग गई. परिवार आग की चपेट में आ गया, जिससे दो अबोध अबोध बच्चों की जलकर मौत हो गई है. घटना के समय झोपड़ी पट्टी में सलीम के तीन बच्चे और पत्नी मौजूद थीं. आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है.
आग की चपेट में आने से डेढ़ साल के अनीश और ढाई साल की बच्ची रेशमा की मौत हो गई. वहीं पांच साल की बच्ची सामना और पिता सलीम आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

जिस झोपड़ी में आग लगी, वह घास फूस से बनी हुई थी. रात में सोते समय आग लगने की घटना हुई, जिसमें किसी को बाहर निकल पाने का मौका नहीं मिला. पुलिस अधीक्षक देहात कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि बंजारा बस्ती के पास झोपड़ी में ये घटना हुई है. इसमें दो बच्चों की मौत हो गई है, दो लोगों को इलाज के लिए लाया गया है. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National1 hour ago

Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में नहीं होंगे पेश

Health2 hours ago

Bhagwant Mann सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली

Punjab2 hours ago

AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा “पंजाब के गद्दारों” के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन, दलबदलू संसद सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग

National18 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab19 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म