Connect with us

Punjab

आर्मी अग्निवीर एवं अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए अहम खबर

Published

on

जालंधर : पंजाब सरकार ने आर्मी अग्निवीर और अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के लिए सी-पाईट कैंप थेह कांजला कपूरथला में मुफ्त ट्रेनिंग शुरू की गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सी-पाईट कैंप कपूरथला के अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि जिला जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और तरनतारन से संबंधित आर्मी अग्निवीर में भर्ती के इच्छुक युवा पाईट कैंप थेह कंजाला में मुफ्त तैयारी का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन 08 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक होगा।

उन्होंने आगे बताया कि अर्धसैनिक बलों (बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी में एआर और एसएससी) के पदों पर भर्ती की तैयारी के लिए सी-पाईट कैंप थेह कांजला में मुफ्त कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार कैंप में आकर लिखित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। 
उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए युवा आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, दसवीं या बारहवीं कक्षा का सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट की फोटोकापी और दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ कैंप में पहुंच सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया है कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं के लिए रिहायश और खाने का प्रबंध पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। इस संबंधी अधिक जानकारी के लिए 83601-63527 और 99143-69376 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से सी-पाइट कैंप थेह कांजला में पंजाब सरकार द्वारा आयोजित मुफ्त प्रशिक्षण कक्षाओं का अधिक से  अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज