Connect with us

Blog

बिजली के नए कनैक्शन को अब नहीं करना होगा इंतजार, बोर्ड ने खरीदे 87 हजार नए मीटर

Published

on

शिमला : राज्य में अब मकान मालिकों को बिजली के नए कनैक्शन के लिए इंतजार नहीं करन होगा। बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही नए कनैक्शन मिलेंगे और नए घरेलू व कमर्शियल इलैक्ट्रोनिक मीटर दिए जाएंगे। इसके लिए बिजली बोर्ड ने नए 87 हजार मीटरों की खरीद की है। जल्द ही ये मीटर बिजली बोर्ड के पास पहुंचेंगे और मकान मालिकों को मिलेंगे। प्रदेश में हजारों उपभोक्ताओं ने बिजली के नए कनैक्शन व मीटर के लिए आवेदन किए हैं, लेकिन पिछले 3 माह से उपभोक्ताओं को मीटर नहीं मिल पा रहे हैं, जिसका बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को कई बार विद्युत उपमंडलों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि कनैक्शन व मीटर के लिए बोर्ड की सभी औपचारिकताएं पूरी की हैं, लेकिन बोर्ड के पास मीटर ही नहीं है। आजकल करते हुए करीब दो-तीन माह बीत गए हैं। मीटर न होने से मकानों के गृह प्रवेश के कार्य भी रुके हुए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब सवा 2 लाख मीटरों की कमी चल रही है, लेकिन फिलहाल 87 हजार मीटर की खरीद की गई। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि इन मीटरों की खरीद के बाद अन्य और भी मीटरों की खरीद जाएगी। इसके लिए खरीद प्रक्रिया जारी है। जल्द ही अन्य मीटरों की खरीद के भी ऑर्डर किए जाएंगे।

प्रबंध निदेशक बिजली बोर्ड हरीकेश मीना ने कहा कि बोर्ड ने 87 हजार नए मीटरों की खरीद की है। जल्द ही प्रदेश में मकान मालिकों को नए कनैक्शन व मीटर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त और भी नए मीटर बोर्ड खरीद रहा है। जिसकी प्रक्रिया जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News5 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News5 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News6 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News6 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News6 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप