Connect with us

Himachal Pradesh

सुर्खियों में बने रहने के लिए भाजपा नेता करते हैं बयानबाजी- सीएम सुक्खू ने साधा निशाना

Published

on

ऊना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति पर टिप्पणी करना मैं उचित नहीं समझता हूं। मैं तो हिमाचल की राजनीति के बारे में जानता हूं। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि बिहार की राजनीति के बारे में वह टिप्पणी नहीं करेंगे। लोकसभा चुनावों को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव अभी नोटिफाई नहीं हुए हैं। लोकसभा के चुनाव मई में हैं।

हिमाचल का प्रत्येक व्यक्ति 1 लाख 2 हजार रुपए के कर्जे के नीचे दबा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 5 वर्ष तक प्रदेश में अव्यवस्था का आलम बनाकर रखा। इस कारण हिमाचल प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति 1 लाख 2 हजार रुपए के कर्जे में दबा हुआ है। यह पूर्व भाजपा सरकार की नीतियां हैं, जिसने इस प्रदेश को कर्जे में डुबोया है। सीएम ने कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष को यह लगता है कि आपदा में अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया है तो उन्हें यह विधानसभा में पूछना चाहिए। जहां भी आपदा प्रभावित परिवार हैं, उन्हें यह राशि पहुंचाई है। केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं।

गांवों में लोगों से मिलकर उनकी बात को समझ रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम चल रहा है। सरकार गांवों में आम लोगों से मिलने जा रही है और उनकी बात को समझ रही है। आने वाले समय में गांव का विकास कैसे हो, ग्रामीण अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत हो, आत्मनिर्भर हिमाचल कैसे बने, इस दृष्टिकोण से पूरे हिमाचल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री पंचायतों में जा रहे हैं। कांग्रेस ने एक वर्ष में जो योजनाएं लागू की हैं, उसके बारे में भी जनता को अवगत करवाया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News6 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News6 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News7 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News7 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News7 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप