Connect with us

National

नीतीश कुमार 9वीं बार बने बिहार के सीएम, नई कैबिनेट के 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Published

on

बिहार में राजनीति एक बार फिर बदल गई है. नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उन्होंने बीजेपी के समर्थन से नई सरकार बनाई है. इससे पहले उन्होंने अगस्त 2022 में बीजेपी से गठबंधन तोड़कर राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाई थी.

बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.वह बिहार बीजेपी के अध्यक्ष हैं. विजय सिन्हा फिलहाल नेता के प्रतिपक्षी की भूमिका निभा रहे हैं। नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है.

जेडीयू से विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली है. विजेंद्र यादव ने भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है. प्रेम कुमार को पिछली बार कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई थी. इस बार वह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. वह कई बार बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

इसी तरह श्रवण कुमार नालन्दा बिहार से आते हैं। वह कुर्मी जाति के बड़े नेता हैं. वह बिहार के पूर्व मंत्री रह चुके हैं. 1995 से लगातार विधायक हैं. वह पूर्व संसदीय कार्य मंत्री भी हैं। जीवन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन भी कैबिनेट मंत्री बन गये हैं. वह हम पार्टी के नेता हैं और बिहार के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं. सुमित कुमार सिंह को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है. वह राजपूत नेता नरेंद्र सिंह के बेटे हैं। वह बिहार के पूर्व मंत्री हैं और चकाई सीट से विधायक भी हैं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National33 mins ago

अबोहर में महिलाओं ने ‘जागो यात्रा’ निकालीःCM भगवंत मान का गारंटी पूरी करने पर किया धन्यवाद

Punjab5 hours ago

पंजाब प्रोग्रेसिव समिट का आज आखिरी दिन:CM समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, दो दिन हुआ करोड़ों का निवेश

National6 hours ago

Punjab News: सम्मेलन को निवेशकों से मिल रहा जबरदस्त उत्साह पंजाब की प्रगति का प्रमाण: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National6 hours ago

पंजाब को ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी, CM मान ने की 125% सब्सिडी और तीन बड़े प्रदर्शनी केंद्रों की घोषणा

Punjab6 hours ago

CM भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के चार वर्ष पूर्ण: प्रारंभिक देखभाल से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक—पंजाब ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया