Connect with us

National

रेलवे चलाएगा 17 आस्था एक्सप्रेस ट्रेनें, एक ही ट्रेन से कर सकेंगे वैष्णो देवी और राम मंदिर के दर्शन

Published

on

उत्तर रेलवे अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन के लिए 17 ट्रेनें चलाएगा। अंबाला, फिरोजपुर, दिल्ली, लखनऊ और मुरादाबाद मंडल से चलने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है. इनमें से कुछ ट्रेनें ऐसी हैं, जिनमें एक ही ट्रेन में यात्रा करके श्री माता वैष्णो देवी और श्री राम के दर्शन किए जा सकते हैं। इन ट्रेनों को विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

ये ट्रेनें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दिल्ली से चलेंगी। 30 जनवरी को ट्रेन संख्या 04606 वैष्णो देवी से चलेगी, जो जम्मू तवी, कठुआ, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला कैंट, सहारनपुर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन एक फरवरी को वापस आयेगी. इसी तरह 2 फरवरी को चलने वाली 04608 अयोध्या कैंट से जम्मू तवी, अंबाला कैंट और सहारनपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन 4 फरवरी को वापस चलेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 04610 6 फरवरी को जम्मू से चलकर पठानकोट, जालंधर, अंबाला और सहारनपुर होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 04644 9 फरवरी को पठानकोट से चलकर जालंधर, लुधियाना, अंबाला से सहारनपुर होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी, जो 11 फरवरी को वापस आएगी। ट्रेन नंबर 04526 29 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के अंब अंडोरा से रवाना होगी और ऊना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, लखनऊ होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी। यह ट्रेन 31 जनवरी को वापस लौटेगी. एक अन्य ट्रेन 04524 हिमाचल प्रदेश के ऊना से चंडीगढ़, अंबाला और सहारनपुर रूट से होते हुए 5 फरवरी को अयोध्या धाम पहुंचेगी और 7 फरवरी को वापस आएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National12 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National13 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National13 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National14 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा