Connect with us

Blog

पहले दिन ही राम मंदिर में उमड़ा राम भक्तों का सैलाब

Published

on

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है तो वही अब राम के भक्तों का सैलाब आ गया है | भगवान राम के भक्तों से राममंदिर खचाखच भर गया है | भीड़ इतनी जायदा बढ़ गई है कि मंदिर प्रबंधन को उन्हें संभालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि मंदिर प्रबंधन ने सभी गाड़ियों को पंच कोसी परिक्रमा पथ के पास रोकना शुरू कर दिया है. दो बजे तक दर्शनार्थियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. फिलहाल मंदिर परिसर में मौजूद दर्शनार्थियों को दर्शन कराए जा रहे हैं. दर्शनार्थियों की नई बैच की एंट्री अब दो बजे के बाद ही होगी. इस बीच मंदिर प्रबंधन ने एडवायजरी भी जारी की है. एडवायजरी में कहा गया है कि राम पथ पर भीड़भाड़ लगाने से बचें. यदि संभव हो तो सड़कों पर भीड़ ना लगाएं, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करने में सहूलियत हो.

राम मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर तड़के करीब 2 बजे से ही से ही भक्तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई.भीड़ में मौजूद लोग गेट के सामने ‘जय श्री राम’ का उद्घोष कर मंदिर के अंदर दाखिल होते देखे गए.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab18 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab21 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab22 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab22 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab23 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान