Connect with us

Blog

घर में धुआं फैलने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की हुई मौत

Published

on

उत्तर प्रदेश से एक खबर सामने आ रही हैं जहां एक परिवार के पांच बच्चों की डैम घुटने से मौत हो गई | दो अन्य की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए परिवार कोयले की अंगीठी जलाकर सोता था.

आपको बता दें कि ये दर्दनाक हादसा सैद नगली थाना क्षेत्र के अलीपुर भूर गांव में हुआ. यहां के निवासी रईसुद्दीन के घर में उनकी पत्नी, तीन बच्चे और रिश्तेदारों के दो बच्चे सोमवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर सो गए, लेकिन मंगलवार शाम तक वे नहीं उठे। जब लोगों ने कोई हलचल नहीं देखी तो घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गये.

जब लोग अंदर गए तो देखा कि परिवार के पांच सदस्य मृत पड़े थे, जबकि दो बेहोशी की हालत में थे। रात में चूल्हे से निकलने वाले धुएं ने पूरे घर को घेर लिया। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो घर में धुआं भर गया था। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी हो सकती है क्योंकि इन लोगों ने अपने कमरे में कोयला जलाया था. सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस का मानना ​​है कि हादसा दम घुटने के कारण हुआ. हालांकि वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की