Connect with us

Punjab

पत्नी इंस्टाग्राम पर डालती थी वीडियो, नहीं रुकी तो पति ने कर डाला कांड

Published

on

मोगा: मोगा के बहोना रोड पर रहने वाली एक महिला पर उसके पति ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की दोनों कलाइयां और सिर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया। यहीं नहीं उसकी एक आंख भी बाहर निकल आई। महिला को इलाज के लिए पड़ोसी कैंटर में बिठाकर तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को फरीदकोट रेफर कर दिया।

मोगा अस्पताल में घायल सरबजीत कौर (40) की बेटी ने बताया कि वे 5 बहनें और एक भाई हैं। उनकी दो बहनों की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटी ने बताया कि उसकी शादी कमालके गांव में हुई है और उसकी छोटी बहन भी उसके साथ रहती है। दोनों बहनें अपने माता-पिता से बात नहीं कर पाती हैं क्योंकि वे घर में होते झगड़े के कारण नहीं आती हैं। बेटी का कहना है कि उसकी मां इंस्टाग्राम पर उसके वीडियो पोस्ट करती थी और उसके पिता इसका विरोध करते थे।

बेटी का कहना है कि पिता वीडियो अपलोड करने से रोकते थे। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था, दोनों तलाक की कगार पर थे। दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जिसकी शुक्रवार को कोर्ट में तारीख थी। उसकी मां का उसके पिता से तलाक हो जाने के बाद गांव के उक्त व्यक्ति से प्रेम संबंध के कारण उसे दूसरी शादी करनी थी। शनिवार की सुबह किसी ने उसे फोन कर बताया कि उसके पिता ने उसकी मां की धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है। अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ ने पुलिस को सूचना भेज दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News9 hours ago

आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की

Breaking News13 hours ago

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

Breaking News13 hours ago

दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल

Breaking News14 hours ago

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

Breaking News14 hours ago

भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप