Connect with us

Crime

Arrest Me: पुजारी की हत्या कर थाने पहुंचा साधु, बोला

Published

on

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग साधु ने पुजारी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी साधु ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी साधु ने पुलिस से कहा कि ‘कुल्हाड़ी और फावड़े से पुजारी को काट कर आया हूं, ज्यादा बोलता था।’ पुलिस तुरंत साधु को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुजारी का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े 9 बजे एक बुजुर्ग साधु राजदेव उर्फ शीतलादास बाबा न्यू आगरा थाने पर पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि मैंने मऊ के जंगल स्थित पथवारी मंदिर के पुजारी बंटी (35) की हत्या कर दी है। पुजारी बहुत बोलता था। इसलिए कुल्हाड़ी और फावड़े से उसे काट डाला। मंदिर परिसर में उसकी लाश पड़ी है। मुझे गिरफ्तार कर लो।’ जिस पर पुलिस ने आरोपी साधु को हिरासत में लिया। पुलिस उसे साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुजारी का लहूलुहान शव पड़ा हुआ मिला।

20 दिन पहले ही मंदिर आया था साधु
पुलिस ने घटना की सूचना आनंदी भैरो मंदिर के पुजारी धारा नाथ को दी। मौके पर पहुंचे धारा नाथ ने बताया बंटी उनके गुरुजी निर्वतीनाथ का शिष्य था। पिछले 5 साल से पथवारी मंदिर पर रहकर पूजा कर रहा था। बीच में अपने घर राया चला गया था और 2 महीने पहले ही वापस आया था। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन पहले ही साधु राजदेव मंदिर पर आकर रहने लगे थे। तभी से दोनों के बीच में मंदिर में रहने को लेकर विवाद चल रहा था।

क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में जानकारी देते हुए ACP ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि साधु और पुजारी में मंदिर पर रहने को लेकर विवाद था। आरोपी साधु मंदिर में पुजारी बंटी के रहने का विरोध करते थे। शुक्रवार देर शाम को भी इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हुई थी। शुक्रवार रात में आरोपी साधु ने शराब के नशे में पुजारी बंटी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab1 hour ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab2 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab2 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab3 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की