Punjab
आर्मी एरिया में 2 महिलाएं चोरी करती आईं नजर, जवानों ने किया काबू
फिरोजपुर : फिरोजपुर कैंट में आर्मी के उपकरण चोरी करने का प्रयास कर रही 2 चोर महिलाओं को भारतीय सेना के जवानों द्वारा काबू किया गया है जिनसे 80 मीटर जैएफ सी केबल बरामद हुई है।
यह जानकारी देते हुए यह ए.एस.आई. बलदेव सिंह ने बताया कि सूबेदार प्रकाश के बुडगुजर ने पुलिस को भेजी एक लिखती जानकारी में बताया है कि संतोष उर्फ संतो उर्फ सीमा पत्नी शोकी और मंगो उर्फ गीता पत्नी संतु वासी बस्ती गोल बाग फिरोजपुर शहर ,7 इन्फैंट्री डिवीजन की सिगनल रेजीमेंट में दाखिल होकर सेना के उपकरण चोरी करने का प्रयास कर रही थी, जिनको चोरी करते रंगे हाथों काबू किया गया है और उनसे 80 मीटर केबल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
Continue Reading