Connect with us

National

केंद्र सरकार की राज्यों को बड़ी सौगात, 72961 करोड़ की अतिरिक्त किस्त जारी

Published

on

नई दिल्ली। क्रिसमस के त्योहार और नए साल के मौके पर केंद्र सरकार ने राज्यों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने टैक्स से हुई कमाई में से 72,961.21 करोड़ रुपए की अतिरिक्त किस्त जारी करने का आदेश जारी कर दिया है, जिससे राज्य सरकारों को सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं के साथ ही आधारभूत ढांचे की मजबूती के लिए चलाई जा रही स्कीमों के लिए फायनांसिंग उपलब्ध कराई जा सके। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक 22 दिसंबर, 2023 को जारी की गई 72,961 करोड़ रुपए की किस्त, 10 जनवरी 2023 को जारी की जाने वाली किस्त और 11 दिसंबर, 2023 को जारी की गई 72,961.21 करोड़ रुपए के किस्त के अतिरिक्त रकम है। सरकार ने बताया कि राज्यों को कुल 72,961.21 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 13088.51 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश को 605.57 करोड़, पंजाब को 1318.40 करोड़ तथा हरियाणा को 794.47 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इसके अलावा बिहार को 7338.44 करोड़, मध्य प्रदेश को 5727.44 करोड़, जबकि पश्चिम बंगाल को 5488.88 करोड़ रुपए जारी किया गया है। इसके अलावा राजस्थान को 4396.64 करोड़, छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़, महाराष्ट्र को 4608.96 करोड़ रुपए, कर्नाटक को 2660.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

केंद्र सरकार, राज्यों को उनके आधारभूत ढांचे के निर्माण, विकास परियोजनाओं की फंडिंग, सामाजिक कल्याण से जुड़ी राज्य सरकार की योजनाएं और महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं और कार्यक्रमों पर खर्च करने के लिए यह फंड उपलब्ध कराती है। केंद्र सरकार टैक्स पूल से राज्यों को 14 किस्तों में ये पैसा जारी करती है। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट अनुमान के मुताबिक, सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में राज्यों को 10.21 लाख करोड़ रुपए जारी करेगी।

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज