Connect with us

National

अब शिवसेना ने बढ़ाई INDIA की टेंशन, 23 सीटों पर ठोकी अपनी दावेदारी

Published

on

नेशनल डेस्कः शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 में से 23 सीट पर चुनाव लड़ेगी। राउत ने कहा कि इस सप्ताह के शुरु में राष्ट्रीय राजधानी में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में विस्तृत चर्चा हुई थी।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेता उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के.सी.वेणुगोपाल से बातचीत की थी।

राउत ने कहा, ‘‘हम 23 सीट पर चुनाव लड़ेंगे क्योंकि हम हमेशा इतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ते हैं।” शिवसेना (यूबीटी), महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है जिसमें कांग्रेस और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) घटक हैं। तीनों दल विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस'(इंडिया) का भी हिस्सा हैं।

राउत ने इस सवाल पर टिप्पणी नहीं कि कांग्रेस और राकांपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘ सीटों का बंटवारा लगभग हो चुका है। यह (बातचीत) दिल्ली में होगी क्योंकि महाराष्ट्र में कोई (कांग्रेस) नेता नहीं है जो फैसला ले सके। और अगर नेता है तो उसके पास फैसला करने का अधिकार नहीं है। उन्हें दिल्ली से पूछना ही होगा।”

अविभाजित शिवसेना ने 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर 23 सीटों पर लड़ा था जिनमें से 18 पर उसे जीत मिली थी। इन 18 सांसदों में से अब 13 सांसद शिवसेना के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट के साथ हैं। शिवसेना का पिछले साल जून में विभाजन हो गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज