Connect with us

Chandigarh

किसानों के हितों का पूरा ध्यान रख रही प्रदेश सरकार : दुष्यंत चौटाला

Published

on

चंडीगढ़ : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जिन बीमित किसानों की फसल रबी 2022-23 में ओलावृष्टि व जलभराव से खराब हुई है, उन सभी किसानों को उनकी फसलों में हुए नुकसान का क्लेम योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी किया जा रहा है। वे शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के कुछ सदस्यों द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि रबी फसल 2022-23 के दौरान राज्य सरकार की योजना के तहत सरसों और गेहूं की खराब हुई फसल के लिए जिला हिसार, सिरसा, भिवानी व फतेहाबाद में कुल 3,70,277 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 35,365 किसानों को 65.18 करोड़ रुपये का क्लेम जारी किया जा चुका है और शेष क्लेम वितरण के लिए प्रक्रियाधीन हैं।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिलावार जानकारी देते हुए बताया कि हिसार जिला में सरसों की फसल के लिए 6.38 करोड़ रूपये, गेहूं की फसल के लिए 3.59 करोड़ रूपये, सिरसा जिला में सरसों के लिए 5.50 करोड़ रूपये, गेहूं के लिए 91.23 करोड़ रूपये, फतेहाबाद जिला में सरसों के लिए 4.87 करोड़ रूपये, गेहूं के लिए 2.04 करोड़ रूपये और भिवानी में सरसों के लिए 51.30 करोड़ रूपये, गेहूं के लिए 23.04 करोड़ रूपये का किसानों द्वारा क्लेम किया गया है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग