Connect with us

National

चांद में भारत की दिलचस्पी खत्म नहीं हुई, इसरो चीफ ने बताया अपना अगला प्लान

Published

on

नई दिल्लीः चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से उत्साहित इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि चंद्रमा में दिलचस्पी अभी खत्म नहीं हुई है और अंतरिक्ष एजेंसी अब उसकी सतह से कुछ चट्टानी पत्थर लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सोमनाथ ने यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में राष्ट्रपति भवन विमर्श श्रृंखला पर अपने व्याख्यान में चंद्रमा से चट्टानी पत्थर लाने के मिशन का विवरण साझा किया। 

हम चंद्रमा से कुछ चट्टानी पत्थर लाएंगेः इसरो चीफ
सोमनाथ ने कहा, “चंद्रमा को लेकर हमारी दिलचस्पी अभी खत्म नहीं हुई है। मैं राष्ट्रपति जी को आश्वासन देता हूं कि हम चंद्रमा से कुछ चट्टानी पत्थर लाएंगे।” सोमनाथ ने कहा कि नमूने लाने का मिशन बहुत जटिल है और सब कुछ स्वायत्त रूप से किया जाना है। 

एक भारतीय को अंतरिक्ष में भेजने” का मिशन जारी हैः इसरो चीफ
दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने कहा, “इसलिए हम फिलहाल इस तरह के मिशन पर काम कर रहे हैं और हम इसे अगले चार साल में पूरा करना चाहेंगे। यही हमारा लक्ष्य है।” अपनी लगभग 40 मिनट की बातचीत के दौरान, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख ने कहा कि “एक भारतीय को अंतरिक्ष में भेजने” का मिशन जारी है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज