Connect with us

Delhi

एक महिला दिल्ली मेट्रो ट्रैक से लगी थी कूदने की तभी अचनाक………………….

Published

on

आये दिन दिल्ली की कई खबर सामने आती ही रहती है | अक्सर दिल्ली मेट्रो कई गलतियों की वजह से सुर्खियों में रहती है | कभी लोग गलत तरीके की रील बना कर नियमों का उलंगन करते है तो कभी मेट्रो में अजीब तरह की वीडियो बनाते हुए नज़र आते है | अब एक और वीडियो इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है | अब ऐसी ही एक घटना सोमवार की शाम को हुई जिसने मेट्रो अधिकारियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी. दिल्ली के शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला मोबाइल फोन लेकर खड़ी थी, जिसने मेट्रो ट्रैक से कूदने की धमकी दी. इस हरकत से जल्द ही नीचे भीड़ जमा हो गई, जो उसे रोकने की कोशिश कर रही थी. इसके बाद वहां खड़े लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद महिला को बचाया गया.
आपको बता दे की इस घटना का 40 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप साफ देख सकते है की महिला किसी से फ़ोन पर बात कर रही है और मेट्रो ट्रैक के किनारे पर खड़ी है | वीडियो में आगे उसे ट्रैक की सीमा पार करते और रेलिंग पर चढ़ते हुए दिखाया गया है।

वह महिला ऊंचे ट्रैक से बार बार कूदने की धमकी दे रही है | की तभी अधिकारियों की एक टीम उसे बचाने के लिए फुटपाथ से होते हुए ट्रैक तक गई. और उस महिला को कूदने से पहले ही पकड़ लिया गया | हलाकि यह पता नहीं चल पाया की आखिर महिला ट्रैक पर कैसे और क्यों पहुंची | पुलिस इस मामले की तफ्तीश में लग गई है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National1 min ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National11 mins ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab2 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab2 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं

Punjab2 hours ago

CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी