Connect with us

Chandigarh

मशहूर सिंगर Honey Singh को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

Published

on

चंडीगढ़: सिंगर हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट के आदेशों पर वर्ष 2013 में आपत्तिजनक शब्दावली के गीत को लेकर एफ.आई.आर. के मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पंजाब सरकार ने जवाब दाखिल करते हुए कोर्ट को बताया कि हनी सिंह के खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. को रद्द करने संबंधी रिपोर्ट तैयार हो गई है, जिस पर हाई अथॉरिटी की मंजूरी लेनी बाकी है। इस जानकारी के आधार पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए यह भी साफ कर दिया कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करनी है तो पहले उन्हें 7 दिन का नोटिस दिया जाए।

हनी सिंह के खिलाफ ह्यूमन इम्पावरमैंट लीग पंजाब नामक संगठन ने ‘मैं हूं बलात्कारी’ शीर्षक वाले गीत को अश्लील और समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए एक याचिका दाखिल कर एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया था। हनी सिंह ने कोर्ट में स्टेटमैंट दी थी कि उक्त गाना उसने नहीं गया, न ही उसका उस गाने से कोई वास्ता है।

हनी सिंह ने कहा था कि उसे बदनाम करने और उसकी लोकप्रियता से परेशान एक नामी गायक ने साजिशन उसे फंसाया है। कोर्ट ने हनी सिंह की स्टेटमैंट को अस्वीकार करते हुए सरकार को किसी जांच कमेटी व एक्सपट्र्स से मामले की जांच करवाने को कहा था, जिसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी बाकी है। उसी जांच का हवाला देते हुए सरकार की ओर से कोर्ट में उक्त जानकारी दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग