Connect with us

National

तीन राज्यों में भाजपा की जीत 2024 लोकसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी : मुख्यमंत्री साहा

Published

on

नेशनल डेस्क : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को जोर देकर कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों राज्यों में जनता ने कांग्रेस के ‘विभाजनकारी अभियान’ को सिरे से नकार दिया। पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ”तीनों राज्यों में कांग्रेस के जोर-शोर से चलाए गए विभाजनकारी अभियान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जनता ने सिरे से खारिज कर दिया।

महिलाओं, गरीबों, किसानों और युवाओं के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयास रंग लाए।” उन्होंने कहा, ”तीनों राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। भाजपा के पक्ष में भारी जनादेश यह दिखाता है कि पार्टी ने न सिर्फ कल्याणी योजनाओं का खाका तैयार किया है बल्कि उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया है।”

साहा ने दावा किया कि तीनों राज्यों के नतीजों से उन लोगों को स्पष्ट संदेश गया है, जिन्होंने झूठे वादे किए और राष्ट्र विरोधी ताकतों का समर्थन किया। साहा ने कहा कि लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री के सख्त कदमों को खुले दिल से स्वीकार किया है। विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत की ओर ले जाने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की सुनियोजित चुनावी रणनीतियों की सराहना करते हुए साहा ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि 2024 आम चुनाव में त्रिपुरा की दोनों लोकसभा सीट पर उसे जीत हासिल होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab6 mins ago

पंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा:दो दिन बारिश के संभावना, अब रात का तापमान बढ़ेगा, पहली बार तापमान 29 डिग्री

Punjab1 hour ago

चंडीगढ़ में AAP ने संगठन को लिया बड़ा फैसला:वार्ड नंबर तीन की सभी इकाइयां भंग, प्रेसिडेंट ने लिया फैसला

National2 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab14 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab14 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग