Connect with us

Punjab

पिता द्वारा एकलौते बेटे की हत्या के मामले में आया नया मोड़

Published

on

मलोट: लंबी पुलिस ने गुरुवार को अपने ही बेटे की हत्या के मामले में आरोपी पिता व ताया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है जहां कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड दी है। गौरतलब है कि 30 नवंबर की सुबह गांव धौला में एक व्यक्ति ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने ही 19 वर्षीय लड़के मनजोत सिंह को गोली मार दी थी। अगले दिन बठिंडा के एक अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक की मां पुष्पिंदर कौर ने पुलिस को बयान दिया था कि उसके बेटे की हत्या उसके पति शिवराज सिंह पुत्र नायब सिंह और जेठ रेशम सिंह ने की है।
 

शिवराज सिंह को शक था कि मनजोत उसका नहीं बल्कि किसी और का बेटा है और गोली चलाते समय भी शिवराज कह रहा था कि तुम मेरे नहीं बल्कि किसी और की औलाद हो। इस संबंध में कल शाम डी.एस.पी. व एस.एच.ओ. लंबी रविंदर कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि हत्या में रेशम सिंह ने एक नली बंदूक का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया और आगे की पूछताछ के लिए 5 दिन की पुलिस रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट ने दोनों का तीन दिन का रिमांड पुलिस को दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश