Connect with us

Chandigarh

युवाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने चलाया प्रतिभा परिवर्तन अभियान, इस तरह से युवा बन सकते हैं पदाधिकारी

Published

on

चंडीगढ़ः हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने एक नई पहल की है। जिसको लेकर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने प्रेसवार्ता विस्तार से जानकारी दी है। हरियाणा में कांग्रेस से जुड़ने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से कांग्रेस की नीतियों और नीयत में विश्वास करने वाले लोक कांग्रेस पार्टी से जुड़ सकते हैं। यह पहल खास कर युवाओं को जोड़ने के लिए की गई है। जिसका नाम ‘प्रतिभा से परिवर्तन अभियान’ रखा गया है। उदयभान ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस में विश्वास करने वाले खास युवा इस अभियान से जरूर जुड़े। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस में सेवा करना चाहता है, उसके लिए यह अभियान ऑनलाइन खोला गया है। इस अभियान के जरिए प्रदेश स्तर,  जिला स्तर, मंडल स्तर पर प्रवक्ता जैसे अहम पदों पर कांग्रेस से जुड़ने की शुरुवात करें।

इस दौरान उदयभान ने बताया कि यह अभियान राहुल गांधी की सोच के तहत शुरू हुआ है। यह उनके लिए है जो राजनीति से जुड़ना चाहते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से जो लोग कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उनके लिए यह अच्छा मौका है। इसके कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश के बाद हरियाणा पहला ऐसा राज्य जिसमें इस अभियान की शुरुवात की गई है। इस अभियान के जरिए मध्य प्रदेश में अभी तक 3 हजार लोगों को कांग्रेस में जिम्मेदारी मिल चुकी है। बिना किसी राजनितिक प्रभाव से और बिना किसी दवाब के इस अभियान से कांग्रेस पार्टी में जुड़ सकते हैं।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस संगठन बनने बड़ा ऐलान किया है। पिछले कई महीने से हरियाणा कांग्रेस संगठन के गठन की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक कांग्रेस का संगठन बन जाएगा। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलन पर निशाना साधते हुए कहा यह भाजपा का ड्रामा है.

वहीं भिवानी में कृषि मंत्री जेपी दलाल की विवादित टिप्पणी पर पूछे गए सवाल को लेकर उदयभान ने कहा कि सरकार को कृषि मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। वहीं आज से शुरू हुई भाजपा की विकसित भारत जनसंवाद यात्रा को लेकर कांग्रेस अधय्क्ष ने कहा कि इस यात्रा में अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।जनसंवाद यात्रा कोई भी आम आदमी नहीं है। सरकार ने जनहित में कोई काम नहीं किया है। वहीं कुमारी सैलजा की हरियाणा में यात्रा निकालने के सवाल का जवाब देते हुए उदयभान बोले सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए कोई भी कांग्रेसनेता यात्रा कर सकता है। हलांकि उन्होंने कहा कि अभी हमें इस विषय में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab22 mins ago

नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस का बड़ा शिकंजा, 73 हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपये बरामद

Punjab3 hours ago

जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी

Punjab4 hours ago

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

Punjab5 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Punjab5 hours ago

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान