Connect with us

Punjab

पिछले महीने जालंधर में माँ बेटी की गोलीमारने वाले गैंगस्टरों को पुलिस ने पकड़ा

Published

on

पिछले महीने जालंधर में मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और सबूत मिटाने के लिए शवों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी. पंजाब पुलिस ने अब इस हत्याकांड को सुलझा लिया है.

यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के जरिए दी है. पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने पिछले महीने जालंधर में मां-बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार गैंगस्टर का नाम करनजीत सिंह जस्सा हापोवाल है, जो विदेश में रहने वाले गैंगस्टर सोनू खत्री के निर्देश पर वारदातों को अंजाम देता था. जस्सा के खिलाफ फिलहाल पंजाब के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में 6 मामले दर्ज हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, जालंधर पुलिस ने जस्सा के पास से दो पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. जालंधर के अमर नगर में रंजीत कौर और उनकी बेटी प्रीति की गैंगस्टर जस्सा और उसके साथी ने गोली मारकर हत्या कर दी, इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए शवों को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया.

17 अक्टूबर को जालंधर के अमन एन्क्लेव के पास गांव भोजोवाल में मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सुबह 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये हैं. उन्होंने घर में घुसकर वहां रह रही मां-बेटी को गोली मारकर जला दिया और मौके से फरार हो गए। थाने के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे डीएसपी विजय कंवरपाल ने बताया कि गुरदास सिंह अपनी बेटी और पत्नी के साथ अमन एन्क्लेव में रहते थे। गुरदास सिंह के दामाद जसप्रीत सिंह जो अमेरिका में रहते हैं. उसने ही कुछ लोगों को सुपारी देकर अपनी पत्नी और सास की हत्या कराई थी।

डीएसपी ने बताया कि हमलावरों ने अपना चेहरा रूमाल से ढक रखा था. गुरप्रीत का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और उसी ने इस घटना को अंजाम दिया.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab35 seconds ago

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल

Punjab1 hour ago

साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स और सरकार को एक छत के नीचे लाकर पंजाब की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को और मजबूत किया

Punjab1 day ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab1 day ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab1 day ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश