Connect with us

Punjab

चलती बस को रोक पुलिस ने ली तलाशी, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ सहित आरोपी काबू

Published

on

नवांशहर : पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली खबर के अनुसार हाईटेक नाका आंसरों पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ से आ रही बस में सवार एक युवक को काबू कर 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी हाईटेक नाका आंसरो पर चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक बस को रोककर जब तलाशी ली गई तो बस में सफर कर रहा एक युवक पीछे के दरवाजे से नीचे उतरा और अपने पास रखे प्लास्टिक के थैले को झाड़ियों में फेंक दिया।

पुलिस कर्मियों की मदद से उक्त युवक को काबू करने के बाद जब फेंके गए बैग की जांच की गई तो उसमें से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान राज लाल सहनी पुत्र ब्रह्म देव साहनी निवासी रसूलपुर दाऊद थाना गोरेल जिला वैशाली (बिहार) के रूप में की गई है। एसआई जरनैल सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ काठगढ़ थाने में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मौके पर एसआई राजकुमार, एएसआई राकेश पाल, केवल राम व सतपाल सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab21 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab21 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab21 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab22 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab22 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की