Connect with us

Punjab

पंजाब के Highway पर लगे धरने को लेकर किसानों का CM मान को जवाब

Published

on

पंजाब डैस्क: अपनी मांगों को लेकर पंजाब भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा धन्नोवाली के पास नेशनल हाईवे पर अपनी मांगों को लेकर लगाए धरने के बारे में बातचीत की। इस बीच किसान नेताओं पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्वीट का जवाब भी दिया और कहा कि 26 नवंबर के मोर्चे की तैयारी पूरी कर ली गई है। एमएसपी की मांग पूरी की जाएगी और साथ ही किसानों पर दर्ज मुकदमे रद्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को ट्रिब्यून चौक से चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगे और जहां भी रोका जाएगा, वहीं बैठ जाएंगे। सभी के एक साथ बैठने के बाद ही अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

सी.एम. मान के ट्वीट का जवाब देते हुए किसान नेताओं ने कहा कि हम धरने पर बैठे किसानों से बात करेंगे। अगर बैठक के लिए कोई आधिकारिक पत्र मिलता है तो उन्हें यह पत्र दिखाएंगे और फैसला करेंगे कि धरना उठाना है या कोई सड़क खोलनी है। ये सब बाद में तय किया जाएगा और 25 नवंबर को किसान नेता ट्रैक्टर लेकर जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सरकार रोकने के कोशिश करेगी तो पंजाब के सभी हाईवे जाम कर दिए जाएंगे। किसान नेताओं ने सी.एम. मान से कहा कि हम 26 तारीख को आपके घर आ रहे हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर किसान जत्थेबंदियों से कहा कि ” मेरी किसान यूनियनों से विनती है कि हर बात पर सड़कें रोक कर आम लोगों को अपने खिलाफ न करो… सरकार से बात करने के लिए चंडीगढ़ का पंजाब भवन, सचिवालय, कृषि मंत्री का दफ्तर और मेरा दफ्तर व घर है… न की सड़कें… अगर यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं कि जब आपको धरने के लिए लोग नहीं मिलेंगे… लोगों की भावनाएं समझो।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?