Connect with us

Delhi

सहमति से संबंध के बाद रेप का आरोप गलतः कोर्ट

Published

on

Supreme Court

नई दिल्ली : कड़कड़डूमा कोर्ट ने नाम बदलकर दोस्ती करने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को राहत दी है। कोर्ट ने युवक पर आरोप तय करने के दौरान दुष्कर्म और घर में घुसने की धाराओं को हटा दिया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि शिकायत तब दर्ज कराई गई जब संबंध नहीं चल रहे थे। इससे पहले दोनों सहमति से संबंध चला रहे थे, ऐसे में इसे दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता है।

करावल नगर थाने में मामला दर्ज है आरोपी युवक शाहरुख के वकील विकास त्रिवेदी ने बताया कि 9 जून को करावल नगर थाना पुलिस ने शाहरुख को दुष्कर्म, घर में घुसने, धमकी देने और छेड़खानी की धाराओं (आईपीसी, 376 (2) (एन), 448, 354 ( ए, सी, डी) में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। युवती ने आरोप लगाया कि था कि युवक ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर उससे दोस्ती की और वर्ष 2021 से लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बनाए. वर्ष 2023 में युवती को उसके असली नाम के बारे में पता चला, जिसके बाद उसने आरोपी से संबंध तोड़ लिए. इस पर युवक ने उसे धमकी दी।

जबरन घर में घुसने के आरोप गलत मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पाया कि युवती को पहले से ही जानकारी थी कि वह उसके साथ संबंध बना रही है और दोनों सहमति से एक-दूसरे के साथ थे। इसके अलावा जबरन घर में घुसने का आरोप गलत है, क्योंकि युवती ने स्वयं युवक को बुलाया था। कोर्ट ने युवक के खिलाफ लगातार दुष्कर्म करने और घर में जबरन घुसने की धाराएं हटा दी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab14 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab17 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab19 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab19 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab19 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान