Connect with us

Punjab

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बेटी के जन्म पर मिलेगी आर्थिक राशि…

Published

on

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लड़कियों के लिंग अनुपात में सुधार करने के उद्देश्य से एक विशेष योजना को लागू किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा है कि दूसरी संतान लड़की का जन्म होने पर 6 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही 19 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उनके पहले बच्चे के जन्म पर दो किस्तों में 5000 रुपए दे रही है। अब इस योजना को बढ़ाते हुए अब दूसरी संतान लड़की के जन्म पर सरकार द्वारा 6000 रुपए दिए जा रहे हैं। यह राशि गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति को ऊपर उठाने के लिए दी जा रही है।

डॉ. बलजीत कौर कहा कि राज्य में लड़कियों के घटते लिंगानुपात को सुधारने के यह योजना लागू की गई है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता के लिए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्तार्ओं से फार्म भरवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय सहायता का भुगतान सीधे लाभार्थियों के आधार कार्ड से जुड़े बैंक खातों/डाकघर खातों में किया जाएगा। 
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के पात्र लाभार्थियों के फार्म शीघ्र भरे जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी अपने जिले के आंगनबाड़ी केंद्र/कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 mins ago

जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी

Punjab1 hour ago

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Punjab2 hours ago

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National2 hours ago

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल