Connect with us

Punjab

Jalandhar के लाखों युवाओं के लिए Good News! सांसद रिंकू ने CM मान के सामने रखी ये मांग

Published

on

Bhagwant Maan

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2023 08:41 AM

cm mann for lakhs of youth of jalandhar read

इस मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह भी मौजूद थे।

जालंधर: जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष जालंधर में आई.ए.एस. व पी.सी.एस. परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक कोचिंग सैंटर खोलने की मांग रखी है। मुख्यमंत्री को सौंपे मांग पत्र में सांसद रिंकू ने कहा कि यह सैंटर जालंधर जिले के लाखों युवाओं के लिए सपनों को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, जिससे वह अपने शहर में रहकर ही यू.पी.एस.सी., पी.पी.एस.सी. व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद ने कहा कि उन्होंने युवाओं को आई.ए.एस. व पी.सी.एस. की परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए राज्य के कोने-कोने में कोचिंग सैंटर खोलने का जो फैसला लिया है, वह युवाओं को सपनों को नई उड़ान देगा। रिंकू ने कहा कि पंजाब के युवाओं को सशक्त करके राज्य को पुन: रंगला पंजाब बनाने की दिशा में इस तरह के कोचिंग सैंटर खोलने का फैसला अब नए आयाम स्थापित करेगा।सांसद ने कहा कि जालंधर संसदीय क्षेत्र के लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी को भारी बहुमत से जिताया है, इसलिए इस तरह का एक सैंटर यहां भी खोला जाना चाहिए।

रिंकू ने कहा कि जालंधर की साक्षरता दर 86.22 फीसदी है, जिसमें पुरुषों की दर 88.82 फीसदी और महिलाओं की दर 83.30 फीसदी है। इससे यह साबित होता है कि जालंधर के युवाओं में इस सैंटर के लिए काफी क्षमता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से निवेदन किया है कि जालंधर को यू.पी.एस.सी., पी.पी.एस.सी. व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह सैंटर दिया जाए, जोकि यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इस मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह भी मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News42 minutes ago

पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा-मुक्त पीढ़ी तैयार करने के लिए खेलों को कर रही प्रोत्साहित

Breaking News48 minutes ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास के लिए ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल, 2026’ को दी हरी झंडी

Breaking News55 minutes ago

पंजाब के सबसे ईमानदार CM के खिलाफ कुछ नहीं मिला, इसलिए उन्हें पिछले दरवाज़े से निशाना बनाने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू

Breaking News1 hour ago

गुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ा

Breaking News18 hours ago

मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल का जवाब है मेरे पास: बलतेज पन्नू