Connect with us

Breaking News

महिला कबड्डी में भारत फिर बना चैंपियन, एशियाई खेलों में जीता तीसरा गोल्ड

Published

on

भारत ने 2026 एशियाई खेलों में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 2018 के फाइनल में ईरान से मिली हार का बदला भी ले लिया।

आइची-नागोया में शनिवार 26 सितंबर को भारत के लिए शानदार दिन रहा। महिला कबड्डी टीम ने शुरुआत से ही ईरान पर दबाव बनाए रखा और पहले हाफ में 22-16 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।

दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी की कोशिश की और भारतीय टीम को ऑल-आउट भी किया। ईरान ने दूसरे हाफ में 18 अंक हासिल किए, जबकि भारत ने 15 अंक बनाए। इसके बावजूद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

यह एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम का लगातार दूसरा और कुल चौथा स्वर्ण पदक है। महिला कबड्डी को 2010 में एशियाई खेलों में शामिल किया गया था और तब से भारत हर फाइनल में पहुंचा है। भारत को सिर्फ 2018 के फाइनल में ईरान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब 8 साल बाद भारतीय टीम ने उस हार का बदला लेते हुए एक बार फिर कबड्डी में अपना दबदबा कायम कर दिया है।

फाइनल में हार के बाद ईरान को रजत पदक मिला, जबकि ताइवान और नेपाल ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement