Connect with us

Breaking News

कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा अब पंजाब के लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से लेकर पार्टी के छोटे-बड़े नेता लगातार दलित समुदाय को निशाना बना रहे हैं।

चीमा ने कहा कि कभी हमारे बहुत ही सम्मानीय स्वर्गवासी बूटा सिंह जी (पूर्व गृह मंत्री) के रंग और जाति पर भद्दी टिप्पणियां की जाती हैं और कभी अन्य नेता दलितों के प्रति अपनी नफरत का प्रदर्शन करते हैं, जिससे साफ होता है कि कांग्रेस की मानसिकता पूरी तरह दलित विरोधी है।

नमोल गांव की हालिया घटना का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि जब वहां की बहुत सारी महिलाओं ने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं द्वारा नशा बेचने और पंजाब सरकार को बदनाम करने की घटिया चालों का पर्दाफाश किया, तो घबराहट में आकर कांग्रेसी नेताओं ने हमारी दलित बहनों और महिलाओं के प्रति बहुत ही आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। यह घटना कांग्रेसी नेतृत्व के निम्न स्तर और नफरत भरे रवैये को बयान करती है।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार पंजाब के लोगों की भलाई के लिए दिन-रात काम कर रही है। सरकार द्वारा किए जा रहे जनपक्षीय कामों से डरकर और घबराकर कांग्रेसी नेता सामाजिक दरार पैदा करने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के ऐसे दलित विरोधी बयानों और हरकतों की सख्त शब्दों में कड़ी निंदा की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News3 minutes ago

कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा

Breaking News12 minutes ago

पंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मान

Breaking News26 minutes ago

ED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा

Breaking News31 minutes ago

‘मान के मुनाफे’ अभियान: आप ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचाया

Breaking News37 minutes ago

शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डी