Connect with us

Punjab

जरूरी खबरः पंजाब पुलिस ने जारी किया Alert, लोग रहे सावधान, पढ़ें सख्त Order

Published

on

Punjab Police

जालंधर: पंजाब पुलिस ने बच्चों को त्यौहारी मौसम में जेवरात पहनाने से दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि त्यौहारी मौसम में आपराधिक तत्व बच्चों को आसानी से निशाना बना सकते हैं। डी.जी.पी. गौरव यादव की ओर से सभी जिला पुलिस प्रमुखों तथा पुलिस कमिश्नरों को भेजे गए निर्देशों में कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जनता को जागरूक करें कि वे दीपावली व अन्य त्यौहारों को देखते हुए अपने बच्चों को जेवरात अधिक मात्रा में पहनाने से गुरेज करें।

डी.जी.पी. ने निर्देशों में यह भी कहा कि त्यौहारी मौसम को देखते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की नफरी को बढ़ा दिया जाए, क्योंकि इन इलाकों में आपराधिक किस्म के लोग घूमते हैं। आपराधिक लोगों की यही कोशिश रहती है कि वे इन मौकों का फायदा उठाएं। दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने 16 नवम्बर को लुधियाना में करवाई जा रही साइकिल रैली को लेकर कमर कस ली है जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और डी.जी.पी. गौरव यादव दोनों भाग लेने जा रहे हैं।

यह साइकिल रैली अपने आप में सबसे बड़ी रैली होगी जो लोगों को नशों के खिलाफ भगवंत मान सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान में जुडऩे और नशा तस्करों को मात देने का आह्वान करेगी। पंजाब पुलिस ने इस साइकिल रैली को सफल बनाने के लिए पंजाबी सिंगरों का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है। पंजाबी अभिनेता कर्मवीर अनमोल ने नशों के खिलाफ लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया है। साइकिल रैली शहीद करतार सिंह सराभा को समर्पित होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

अमृतसर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

Punjab1 hour ago

बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे और उन्हें उनके पापों की मिसाली सजा मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

Punjab5 hours ago

Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

Punjab5 hours ago

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।